-जरूरतमंदों को बांटा राशन कीट
गाजियाबाद। जिलें में कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन को करीब एक माह हो चुका है। लॉकडाउन के चलते कुछ लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है, जिस कारण उनके सामने परिवार की जीविका चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। लॉकडाउन के चलते शहर के सामाजिक संगठन जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए हैं। राशन के पैकेट जहां पता लगता है वहां जरूरतमंद परिवारों को देने उनके घर द्वार पर पहुंच रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक टीमें बनाकर सामाजिक संगठन के पदाधिकारी व सदस्य सेवा कार्य में लगे हुए हैं।
शुक्रवार को मानव सेवा समिति गाजियाबाद इंदिरापुरम द्वारा 50 से 60 परिवारों को राशन वितरित किया गया। संयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि जिन परिवारों को कोरोना महामारी के कारण पूरे महीने कोई काम धंधा नहीं रहा, कहीं से किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिली, उन परिवारों का चयन करके अभय खंड, ज्ञान खंड और नीति खंड में राशन बांटा गया। कोरोना संक्रमण की दर में भले ही गिरावट आई है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होने कहा मानव सेवा से बढ़कर कोई और सेवा नहीं है। जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल जाए तो इससे उनका जीवन सुखमय हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने से जो संतुष्टि प्राप्त होती है, वही उन लोगों को जीने का सहारा मिल जाता है।















