-प्राचीन श्री राम मंदिर के सत्संग भवन विक्रम एन्क्लेव शालीमार गार्डन में वैक्सीनेशन केंद्र का उद्घाटन
गाजियाबाद। कोविड-19 की महामारी की लहर की रफ्तार भले ही कम हो गई है, लेकिन अभी खतरा टला नही है। इससे बचने के लिए मास्क लगाने के साथ-साथ वैक्सीनेशन जरूरी है। केंद्र व राज्य सरकार ने जनता की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन करवाना किया है, ताकि समाज में कोई भी वर्ग वैक्सीनेशन से वंचित न रह जाए। यह बातें बुधवार को मेयर आशा शर्मा नेे प्राचीन श्री राम मंदिर के सत्संग भवन विक्रम एन्क्लेव शालीमार गार्डन में वैक्सीनेशन केन्द्र का उद्घाटन करते हुए कहीं। उन्होंने बताया व्यक्ति को खुद के साथ-साथ अपने परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए लोगों को वैक्सीनेशन जरूर लगवानी चाहिए, ताकि शरीर में एंटीबाडी बनाने का काम जारी रखा जा सके, क्योंकि जब व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से पीडि़त होता है, तो संक्रमण से लडऩे के लिए शरीर में एंटीबाडी का बड़े स्तर पर बनना लाजिमी है।
अगर आप अपने परिवार व समाज के प्रति बेहतर जिम्मदारी निभाना चाहते हैं, तो अपने आप को वैक्सीनेशन लगवाते हुए अपने आसपास के लोगों को भी जागरुक करें, ताकि समाज में महामारी के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वैक्सीनेशन लगवाने के बाद महामारी के प्रकोप का असर कुछ हद तक कम हो सकता है, जोकि हम सब मिलकर ही कोरोना वायरस के संक्रमण को देश व समाज से भगा सकते हैं। मेयर ने कहा साहिबाबाद क्षेत्र काफी आबादी वाला क्षेत्र है और दिल्ली से सटा हुआ क्षेत्र है। इस वार्ड मे कोई वेक्सीनेशन सेंटर नहीं था, यहां के निवासियों को वेक्सीन लगवाने के लिए या तो दिल्ली जाना पड़ता था या कही दूर यह समस्या मुझे स्थानीय पार्षद सरदार सिंह भाटी एवम भाजपा युवा नेता मंदिर समिति के सदस्य रवि भाटी ने बताई। वैक्सीन लगवाने की इस समस्या के निवारण के लिए मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी एवं सीएमओ से वैक्सीनेशन केन्द्र लगवाने की बात कहीं। जिसके बाद अधिकारी एवं डॉक्टर की टीम को प्राचीन श्रीराम मंदिर सत्संग भवन मे निरिक्षण के लिए भेजा और जो वहा सुविधाएं एवम व्यवस्थाए होनी चाहिए थी वह वहां समिति के सदस्यों द्वारा पूरी कराई गई।
जो कि आज यह वैक्सीनेशन केन्द्र जनता को समर्पित किया जा रहा है। रवि भाटी (सत्संग भवन मंदिर समिति के सदस्य एवम आयोजक) ने कहा की सेवा ही संगठन भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है, प्राचीन श्री राम मंदिर सत्संग भवन भारत वर्ष मे पहला वेक्सीनेशन केंद्र (सेंटर) है, जो सत्संग भवन (मंदिर) मे बनाया गया है। आप कोविन डॉट गॅवर डॉट इन पर स्लॉट बुक करके वैक्सीन लगवा सकते है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉ गोपाल सिंह, डॉ हरेन्दर कुशवाहा, डॉ रजनीश कुमार राय, ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफरी टीम में साधना राय, कविता, निर्मला, सुमन, मुन्नी देवी, गीता, महिमा एवम कालीचरण पहलवान, कैलाश यादव, सुदीप शर्मा, सोमनाथ चौहान, राहुल, रॉक, दीपक दिवाकर, रवि हिंदुस्तानी, मुकेश यादव, सचिन शिशोदिया, उमेश त्यागी, जयवीर चौधरी, राज, आरडी शर्मा, उदयभान ठाकुर, रामपाल, सोनू बंसल संजीव पाल, अरुण पाल आदि लोग उपस्थित रहे।
















