डासना देहात में योजनाओं की हकीकत जानने पहुंचे अपर आयुक्त

-स्थलीय निरीक्षण के बाद अधिकारियों की साथ समीक्षा बैठक, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

गाजियाबाद। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत चयनित क्लस्टर में संचालित विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से अपर आयुक्त मनरेगा एवं स्टेट मिशन लीडर श्याम प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन ग्राम्य विकास विभाग उप्र द्वारा जनपद गाजियाबाद के विकास खंड रजापुर की ग्राम पंचायत डासना देहात में पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए पीएन दीक्षित, जिला विकास अधिकारी भालचंद त्रिपाठी, उपायुक्त स्वरोजगार सुधा कुमारी एवं विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी अपर आयुक्त ने सर्वप्रथम डासना सीएससी में पहुंच कर ग्राम्य विकास विभाग के सहयोग से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए। यह कंसंट्रेटर डासना देहात क्लस्टर के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से दिए गए हैं। इसके पश्चात धर्मवीर कॉलोनी में निर्मित पानी की टंकी का निरीक्षण किया गया तथा कराए गए कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। पानी के कनेक्शन पूरी संख्या में उपलब्ध कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता जल निगम को दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत ग्रामीणों को शहर की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न कार्य संचालित किए जा रहे हैं। सभी कार्य निर्धारित समय एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने की कार्रवाई संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाए ताकि सभी विकास कार्यक्रमों का लाभ ग्रामीण जनता को शीघ्रता के साथ उपलब्ध हो सके। उस्मान गढ़ी में रूर्बन के अंतर्गत निर्मित सामुदायिक केंद्र में सभी अधिकारियों और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के स्टेक होल्डर्स के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में क्लस्टर में 5 कार्य निर्माणाधीन पाए गए इसमें मल्टीपरपज हॉल विद स्पोट्र्स फैसेलिटीज का निर्माण कार्य 5 करोड़ 29 लाख की लागत से कराया जा रहा है, जिसे नवंबर 2020 में शुरू कराया गया था। अपर आयुक्त ने इस कार्य को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को मौके पर दिए गए। यह जानकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए पीएन दीक्षित द्वारा दी गई।