स्वस्थ एवं मानसिक तनाव से बचने के लिए नियमित करें योग: अतुल गर्ग

गाजियाबाद। वर्तमान में शरीर को निरोगी बनाए रखने के लिए रोजाना योगाभ्यास करना जरूरी है। रोजाना योगभ्यास से शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ्य होते हैं। मानसिक तनाव से बचाव के लिए नियमित रूप से योग करें। योग हमारे शरीर को ऊर्जा के साथ-साथ नई सोच भी उपलब्ध कराती है। इसलिए योग करने से मानसिक तनाव से दूर हो सकते हैं और पूरी तरह फिट रह सकते हैं। यह बातें सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा गांधीनगर मण्डल द्वारा नेहरू नगर स्थित पार्क में आयोजित योग शिविर में योग करते हुए मुख्य अतिथि स्वास्थ्या राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहीं। उन्होने कहा भारत मे प्राचीन काल से योग करने की परंपरा बनी हुई है। वास्तव में योग भारत की देन है इसमें कोई दो राय नहीं है। योग एक ऐसा वरदान है जो अगर जिंदगी में आत्मसात कर लिया जाए तो इंसान स्वस्थ्य रहने के साथ सकारात्मक ऊर्जा से भर उठता है। योग एक ऐसा विज्ञान है जो इंसान को मानसिक शारीरिक और भावनात्मक तौर पर मजबूत बनाता है। आधुनिक युग में तनाव और चिंता को कम करने के लिए योग रामबाण है। करो योग रहो निरोग इस सिर्फ स्लोगन नहीं है बल्कि कई मायनों में सच भी है। वर्तमान कोरोना संक्रमण में योग महत्वपूर्ण भूमिका रखता है योग करने वाला व्यक्ति बहुत हद तक सुरक्षत है साथ ही कोविड की रिकवरी के बाद भी योग से लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनने में मदद मिल रही है। इस दौरान पार्षद राजकुमार नागर व हिमांशु लव ने बताया कि योग हमारे जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इस मौके पर सुभाष शर्मा, उदित मोहन, सचिन सोनी, सुनील प्रताप सिंह, प्रमोद देवी, अमित जिंदल, पंकज जिंदल, विपुल अग्रवाल, मन्नू वशिष्ठ, महावीर नागर,राजीव जिंदल, विकास गुप्ता, संजय गर्ग, राजकुमार गुप्ता, भीष्म जादोन, सुनील चौधरी व मंत्री मीडिया प्रभारी नीरज गोयल आदि ने योग किया।