-वैक्सीनेशन सेंटर का मेयर आशा शर्मा ने किया निरीक्षण
-व्यवस्थाओं का लिया जायजा, टीकाकरण में ना हो कोई परेशानी
गाजियाबाद। मेयर आशा शर्मा ने सोमवार को संयुक्त अस्पताल एवं नगर निगम वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. मिथलेश कुमार, डॉ. संजय तेवतिया एवं ड्यूटी डॉक्टर प्रियंका उपस्थित रही। संयुक्त अस्पताल में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण चल रहा है, जिसमे मेयर ने डॉ. प्रियंका से व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमे डॉ. प्रियंका ने बताया कि 45 वर्ष एवं 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है।
पहले 45 वर्ष से ऊपर के 10 लोगों को अंदर बुलाया जाता है। फिर 18 वर्ष के 10 लोगों को, फिर टीकाकरण किया जाता है ताकि भीड़ न हो और सोशल डिस्टेंस का पालन हो सके। इसी प्रकार काउंटर पर रजिस्ट्रेशन, फिर टीकाकरण फिर 30 मिनट का रेस्ट कराया जा रहा है ताकि किसी व्यक्ति को टीका लगवाने से कोई परेशानी हो तो उसका उपचार किया जा सके। उसके उपरांत मेयर ने निर्देश दिए कि टीकाकरण कराने आये लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, जिस किसी को कोई परेशानी हो, उसी समय उस समस्या का निस्तारण हो।
मेयर ने लोगों से की बात, जानी व्यवस्था
टीकाकरण केंद्र पर आए लोगों से मेयर आशा शर्मा ने बातचीत की, जिसमे महापौर ने लोगों से पूछा कि आपने वैक्सीन लगवाई है। किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है। लोगों ने बताया कि कोई परेशानी नही हुई। उसके बाद 18 वर्षीय युवा लोगों से बात की। उसके बाद मेयर वैक्सीन सेंटर से बाहर आई और बाहर टीकाकरण कराने आये लोगों का हाल जाना तो उन्होंने बताया कि पीने के पानी की व्यवस्था ठीक नही है।
बाकी सब बैठने की व्यवस्था एवं पंखे सब लगे हैं। जिसके लिए महापौर ने डॉक्टर को तत्काल पानी की व्यवस्था, पानी के गिलास की व्यवस्था के निर्देश दिए, जिसमे डॉक्टर द्वारा बताया गया कि सामने ही वाटर कूलर लगा हुआ है, जिसमे ठंडा पानी है। केवल गिलास नही है और गिलास की व्यवस्था तत्काल करा दी जाएगी। मेयर ने वाटर कूलर के पास जाकर देखा तो बहुत अच्छी सफाई नही थी, जिसके लिए उन्होंने डॉ. मिथलेश कुमार एवं संजय तेवतिया को सफाई के कड़े निर्देश दिए ताकि लोगों को स्वच्छता से पानी मिल सके।
स्ट्रीट वेंडर्स का वैक्सीनेशन
नगर निगम वैक्सीन सेंटर में ठेला, रेहड़ी, पटरी, रिक्शा चालक, टेम्पो चालक एव फल सब्जी विक्रेता को वैक्सीन लगाई गई।
गाजियाबाद नगर निगम में 1 सप्ताह से दोबारा वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है, जिसमे सोमवार को रेहड़ी, पटरी, रिक्शा, टेम्पो चालक व सब्जी वालों को वैक्सीन लगाई गई और मेयर आशा शर्मा ने सभी से मुलाकात कर उनके परिवार को भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए। यह डॉ मिथलेश को निर्देश दिए।
वैक्सीनेशन है बहुत जरूरी, सभी लगवाएं वैक्सीन
निरीक्षण के उपरांत मेयर आशा शर्मा ने सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि सभी को वैक्सीन लगवानी है। किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन लगवाने में कोई भी समस्या आये तो मुझे बताये। सभी को सही समय पर वैक्सीन लगेगी। अपने और अपने परिवार का ध्यान रखकर समय से वैक्सीन लगवानी है।
















