-शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी: मेयर
-निरंतर योग करने से मानसिक तनाव होता है कम: वीके सिंह
-जनरल वीके सिंह ने योग के लिए किया प्रेरित
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपदवासियों में उत्साह देखने को मिला। कोरोना वायरस के चलते इस बार पिछले वर्ष की तरह सार्वजनिक तौर पर योग का आयोजन नहीं हुआ। सभी ने अपने घरों में रहकर योग किया। किसी ने घर के आंगन में तो किसी ने छत पर योगासान किया। बूढ़े हो या जवान, अफसर हो या आम, सबने ने योग का मान समझा और कोरोना काल में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग को अपनाया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जनपद में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित योद दिवस कार्यक्रम में सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने हिस्सा लिया। इस दौरान जनरल ने योग के लिए प्रेरित किया। सांसद वीके सिंह ने कहा शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सुख व आध्यात्मिक प्रगति के लिए योग महत्वपूर्ण है। योग से बीमारियों को दूरकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
योग से नैतिकता का विकास होता है और शाश्वत मूल्यों को विकसित किया जा सकता है। यदि शरीर और मन को स्वस्थ रखना है तो हमें योग की शरण में जाना होगा। योग से आत्म शुद्धि होती है। उन्होने कहा योग वेदों से लिया गया है, प्राचीन ऋषियों-मुनियों के द्वारा योग को अपनाया गया है। य योग स्वयं के द्वारा ज्ञान प्राप्त करना है। मात्र प्रदर्शन की वस्तु नहीं है। हमारे अंदर की नकारात्मकता को सकारात्मकता में योग के माध्यम से परिवर्तित कर सकते हैं। हम योग को जाने पहचाने और उसका प्रयोग अपने जीवन में कर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। वहीं मेयर आशा शर्मा ने सेंट्रल पार्क चिरंजीव विहार में किया योग। मेयर ने कहा हमेशा दो गज की शारीरिक-दूरी का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।
मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से उपयोग करें। घर से निकलने वक्त निश्चित रूप से मास्क का उपयोग करें और सैनिटाइजर पास रखें। बाहर में लोगों से बातचीत के दौरान आवश्यक दूरी का ख्याल रखें। जिसमे मंडल अध्यक्ष दुष्यन्त पुंडीर, पार्षद अर्चना सिंह, पार्षद पति आर के त्यागी, मंडल प्रभारी उदिता त्यागी, अजेन्द्र चौधरी, स्थानीय आर डब्लू ए पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। मेयर आश शर्मा ने बताया कि योग भारत की एक पुरानी परंपरा है, जिसको कुछ समय पहले हम भूल चुके थे। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को दोबारा से उभारा है। योग को घर-घर लेकर गए है। हमारे देश मे भी योग दिवस को लोग भूल गए थे। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक बड़ा रूप दिया जिसके कारण आज घर-घर, देश विदेश में योग किया जा रहा है।
















