-कोविड कंटोल रूम से रखी जा रही नजर, जांच में 13 कर्मचारी मिले नदारद
गाजियाबाद। सरकारी कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति जानने के लिए नया तरीके का इजाद किया गया है। क्योंकि शिकायत मिली थी कि कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारी आते नही है, आते है तो कार्यालय में रूकते नही है। इन्हीं शिकायतों की जांच के लिए अब अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति जानने के लिए कोविड कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी की जा रही है। जिसमें उपस्थिति की जांच की जा ही है। पहले दिन की जांच में ही 13 कर्मचारी नदारद मिले तो वहीं तीन कर्मचारी ऐसे भी पाए गये जो हाजिरी लगाकरा कार्यालय से गायब थे। दो विभागों में खुलासा हुआ कि कर्मचारी विभाग नहीं आ रहे हैं लेकिन उनकी हाजिरी लग रही है।
कोविड कंट्रोल रूम के जरिए अब हर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों पर नजर रखी जा रही है। पहले दिन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व बेसिक शिक्षा कार्यालय की जांच की गई। वीडियो कॉलिंग के जरिए जांच की गई तो 22 कर्मचारियों में से 11 गैरहाजिर मिले। बीएसए सहित अन्य 11 कर्मचारी मौजूद रहे। वीडियो कॉलिंग के समय रूचि त्यागी, सुबोध कुमार, सुनील कुमार तोमर, राजेंद्र कुमार शर्मा, नाहिद यूसुफ अनुपस्थित रहे। मगर उनकी उपस्थिति रजिस्टर में सबके हस्ताक्षर पाए गये। यहीं खेल मुख्य पशु चिकित्सा विभाग में भी पाया गया, जहां आठ कर्मचारी गैरहाजिर थे लेकिन दो कर्मचारियों के हस्ताक्षर रजिस्टर में पाए गए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा बाद में प्रेषित की गई उपस्थित पंजिका में इन कर्मियों का आकस्मिक अवकाश दर्ज कर दिया गया। ड्रग व फूड विभाग में प्रभारी विनीत कुमार व एक कर्मचारी उपस्थित पाए गए। औषधि निरीक्षक अनुरोध कुमार विभाग में ना तो मौजूद मिले और ना ही उपस्थित पंजिका में उनका नाम दर्ज पाया गया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान 15 खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यरत हैं लेकिन इनकी उपस्थिति पंजिका नहीं बनाई जाती। कंट्रोल रूम प्रभारी ने रिपोर्ट डीएम आरके सिंह को सौंपी है।















