किसानों का शोषण कांग्रेस नही करेगी बर्दास्त: बिजेन्द्र यादव

-गेहूं खरीद में धांधली का आरोप, जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन

गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने गेहूं खरीद में धांधली का आरोप लगाते हुए मुरादनगर के राजकीय गेहूं खरीद केंद्र पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों की मांग थी कि किसानों से गेहूं खरीद में हो रही धांधली पर सरकार तत्काल रोक लगाए। बिजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार देश के अन्नदाता किसान का शोषण कर रही है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर कांग्रेसी मुरादनगर रावली रोड स्थित गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंचे और गेहूं खरीद की नीतियों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं। किसानों को सिंचाई की समस्या है। पानी के अभाव में किसान खेतों की सिंचाई नही ंकर पा रहे हैं। कांग्रेसियों ने मांग की सरकार की ओर से क्रय केंद्रों पर 15 जुलाई तक किसानों को गेहूं खरीद की गारंटी दी जाए, प्रत्येक क्रय केंद्र पर खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को अनाज बेचने के लिए भटकना ना पड़े। केंद्रों पर किसानों से अधिकतम गेहूं की खरीद की जाए। अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस ने खून पसीना एक करके देश के मजदूरों और किसानों को सींचा है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में अपने सत्ता के समय किसानों का ऋण माफ किया था। भाजपा सरकार के गलत रवैया से किसानों को उत्पादन का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शन के दौरान लेखराज त्यागी, ओंकार सिंह, रिपुंज कुमार, सोनू त्यागी, रूखसाद मलिक, हाजी रियासत, विनोद शर्मा, शाहरूख कुरैशी, मोनू चौधरी नईम खान, रुपेश त्यागी, अलीमुद्दीन कस्सार, देवेंद्र त्यागी, राजेंद्र वर्मा, राजेंद्र शर्मा, नवीन कुमार, महेश कुमार, सौरभ त्यागी, दिनेश जाटव, आनंद जाटव, बाबूराम व विनीत त्यागी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।