प्रदूषण पर प्रहार, बंद कराए गये 5 ईंट भट्टे बंद

गाजियाबाद। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को मोदीनगर क्षेत्र में राजस्व खनन,प्रदूषण फैलाने पर मौके पर 5 ईंट भट्टे बंद कराए गए। कोरोना संक्रमण के केस घटने के बाद ईंट भट्टों द्वारा प्रदूषण फैलाए जाने को लेकर यह कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम आदित्य प्रजापति के नेतृत्व में मोदीनगर तहसीलदार प्रकाश सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए प्रदूषण फैला रहे ग्राम इटावा में मैसर्स माता भट्टा कंपनी,शिव शक्ति ब्रिक्स फील्ड,निशा ब्रिक्स फील्ड,मैसर्स भारत ब्रिक्स फील्ड ग्राम सुराना और विकास ब्रिक्स फील्ड ग्राम सुठारी में प्रदूषण फैला रहे ईंट भट्टों को राजस्व, खनन,प्रदूषण एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में संयुक्त रूप से भट़्टे बंद कराए गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने भट्टे बंद कराने के बाद मौके पर पानी का छिड़काव कराया। तहसीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। तहसील क्षेत्र अंतर्गत जिन भट्टा संचालकों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।