वैक्सीनेशन बंद, पार्षद ने की सीएम से शिकायत

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-1 में पिछले 3 दिन से वैक्सीनेशन का काम बंद है। वैक्सीनेशन अभियान के तहत इस सेंट द्वारा 28 जून को 4 स्थानों पर कैंप लगाया जाना था, मगर स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से 700-800 वैक्सीन डाबर इंडिया कंपनी के भीतर लगा दी गईं। यह आरोप भाजपा पार्षद मनोज गोयल ने लगाया है। पार्षद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए यह कदम उठाया है। पत्र में कहा गया है कि जनहित को ध्यान में रखकर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है, मगर गुपचुप तरीके से निजी संस्थान में जाकर वैक्सीनेशन करना ठीक नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए। पत्र में वैशाली में वैक्सीनेशन केंद्र को आरंभ कराने की मांग भी की गई है।