BJP Councilor मनोज गोयल की मौजूदगी में अपर मुख्य सचिव ने किया वृक्षारोपण, वन महोत्सव सप्ताह में लगाये गये 98826 पौधे
गाजियाबाद। वैशाली क्षेत्र के BJP Councilor मनोज गोयल क्षेत्र में कामकाज को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं। बात चाहे क्षेत्र में साफ सफाई की हो या फिर कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाने की। पार्षद क्षेत्र में हर कार्य को प्राथमिकता से करवाते हैं। मनोज गोयल के प्रयासों से जहां दिन में पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ वहीं शाम में नगर निगम के कर्मचारियों ने सुपरटेक और राज रेजीडेंसी मैं फागिंग की। भाजपा पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसलिए नगर निगम द्वारा फॉगिंग कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें : GDA – जीडीए सचिव की डीएम से की शिकायत
मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे वृहद वृक्षारोपण के कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड 72 सेक्टर 1 वैशाली हाउस नंबर 301 के सामने पार्क में वन महोत्सव के उपलक्ष में जिले के नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी स्मिता लाल, सीएमओ एनके गुप्ता, अपर सचिव जीडीए सीपी त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जीडीए आलोक रंजन, BJP Councilor मनोज गोयल निगरानी समिति की सदस्य पवित्रा आदि की मौजूदगी में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ।
यह भी पढ़ें : हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण जरूरी: मनोज गोयल
उधर, साई उपवन में महापौर आशा शर्मा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें अपर नगर आयुक्त राज नारायण पांडे, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, उद्यान अधिकारी डॉ अनुज सिंह, जे ई दिनेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने फलदार एव आॅक्सीजन देने वाले (आम,निम्बू, जामुन, नीम,पिलखन, आदि) पौधे लगाकर वृहद वृक्षारोपण किया। महापौर आशा शर्मा ने बताया गया कि नगर निगम द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा अपना लक्ष्य पूरा करते हुए 98826 फलदार वृक्ष शहर में लगाए गए। नगर आयुक्त के निदेर्शानुसार समस्त उद्यान विभाग की टीम शहर में रोस्टर के अनुसार वृक्षारोपण कर रही है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा शहर को हरा-भरा बनाए रखने के लिए मुहिम चलाई गई है जिसमें कई लाख पौधे डॉ अनुज कुमार सिंह उद्यान प्रभारी के नेतृत्व में लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : 20 साल से उपेक्षित पार्क की नगर निगम ने बदली सूरत
















