निशांत सिसौदिया धौलाना ब्लाक से निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित हुए है। शनिवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद ब्लाक प्रमुख ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में जाकर सर्वे किया जाएगा। संपर्क से जुड़े रास्तों को दुरुस्त कराया जाएगा।
उदय भूमि ब्यूरो
धौलाना
निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बने निशांत सिसौदिया ने कहा कि गांवों को संपर्क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। क्षेत्रवासियों की समस्या उनकी चौखट पर जाकर सुनी जाएगी और निस्तारण के लिए संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक गांव में बैठक का आयोजन किया जाएगा। ब्लाक संबंधित शिकायतों के लिए सप्ताह में एक दिन अधिकारियों के साथ ब्लाक परिसर में शिविर लगाया जाएगा। जनता का विश्वास किसी कीमत पर नहीं टूटने दिया जाएगा।
निशांत सिसौदिया धौलाना ब्लाक से निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित हुए है। शनिवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद ब्लाक प्रमुख ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में जाकर सर्वे किया जाएगा। संपर्क से जुड़े रास्तों को दुरुस्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर्ष की बात है कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है। इसीलिए किसी भी विकास कार्य में रुकावट पैदा नहीं होगी। विकास कार्यों को लेकर बीडीसी और ग्राम प्रधान से सुझाव लिए जाएंगे। जिससे सभी गांवों में विकास कार्य हो सकेंगे।
इस मौके पर उनके साथ हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला उपाध्यक्ष नरेश तोमर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज गौतम, कल्लन तोमर, उपेंद्र सरपंच, विशाल सिसौदिया, शैलेंद्र राणावत, सुरेंद्र कुमार, रामकिशन शिशोदिया अभिषेक शिशौदिया, संदीप चौहान, प्रदीप तोमर, शैलेंद्र चौहान देवेंद्र शिशोदिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे
















