राशन डीलरों को चेतावनी, घटतौली पर होगी कार्रवाई

खोड़ा नगर पालिका के ईओ ने बैठक में दिए निर्देश

गाजियाबाद। खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका क्षेत्र के सभी राशन डीलरों के साथ बैठक कर चेतावनी दी गई कि राशन वितरण में गड़बड़ी एवं घटतौली की गई तो कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के आदेश पर बुधवार को खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना ने खोड़ा क्षेत्र के 26 राशन डीलरों के साथ पालिका सभागार में बैठक की।

अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने कहा कि प्रधान मंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत नि:शुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के सभी 26 राशन डीलरों को निर्धारित कार्डधारकों को राशन का वितरण गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए गए। वहीं,राशन वितरण में घटतौली की प्राप्त हो रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए राशन डीलरों को चेतावनी दी गई कि औचक निरीक्षण किया जाएगा। अगर शिकायतें सही मिली तो राशन डीलर के खिलाफ स त कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने कहा कि राशन वितरण को लेकर औचक चेकिंग की जाएगी। इसमें अगर कोई अनियमितता मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में निर्देश दिए कि अगर शिकायत मिलती है और राशन वितरण प्रणाली को सही प्रकार से नहीं किया गया तो राशन डीलर का लाइसेंस निरस्त कराने और मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने राशन डीलरों को 12 बिंदुओं को लेकर निर्देश दिए गए। इसमें राशन दुकानों पर राशन वितरण के लिए तैनात नोडल अधिकारी है या नहीं,नोडल अधिकारी की उपस्थिति में राशन वितरण,दुकानों पर हैंडवाश,सैनेटाइजर की व्यवस्था,प्रत्येक राशन कार्ड वं यूनिट की मात्रा में राशन वितरण,अंत्योदय कार्ड धारकों को गेहूं,चावल को निर्धारित रेट पर उपलब्ध कराना,इससे अधिक रेट तो वसूला नहीं जा रहा हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आवंटित राशन वितरण का नि:शुल्क वितरण करने और उपभोक्ता से कोई भुगतान नहीं लिया जाना। खाद्यान्न गुणवत्तापरक होने,ई-पॉस मशीन से खाद्यान्न वितरण का सुचारू रूप से वितरण करने,घटतौली तो नहीं की जा रही है। जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने समेत 12 बिंदुओं को लेकर राशन डीलरों के साथ बैठक की गई।