मामा की हत्या, भांजा गंभीर, गाजियाबाद में अपराध

गाजियाबाद। मुरादनगर के गांव उखलारसी में बुधवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी एवं ब्याज पर पैसे देने का काम करने वाले युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। फैक्ट्री कर्मी की हत्या के बाद उसके भांजे सुमित कुमार के पेट में गोली लगी। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए गाजियाबाद के नेहरूनगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ सदर कमलेश नारायण पांडेय,मुरादनगर थाना प्रभारी निरीक्षक हरिओम सिंह भारी सं या में पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए घेराबंदी भी की। मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। मुरादनगर में शनिवार की रात को समीर की भी हत्या कर दी गई थी। बता दें कि मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर के मूल निवासी ऋषि चौधरी(40)पुत्र रणवीर सिंह मुरादनगर कस्बे की उखलारसी में परिवार समेत रहता था।ऋषि चौधरी की पत्नी तनु, बेटी पलक(14),पुत्र उदित(10),रीशू(4)के साथ रहते थे। इनके पास से गौतमबुद्धनगर जनपद के दादरी निवासी इनका भांजा सुमित कुमार भी रहता है। ऋषि मुरादनगर स्थित आयुध निर्माणी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कर्मचारी था। वह फाइनेंस पर रुपए देने के साथ प्रॉपर्टी डीलर का भी कार्य करता था। बुधवार की सुबह करीब 9.13 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने आवाज देकर ऋषि को बुलाया। मकान की डोर बेल बजाई। बेल बजने पर ऋषि अपने भांजे सुमित के साथ ऊपर से नीेचे आकर गेट खोल दिया। गेट खुलने के बाद दोनों बदमाश अंदर बैठ गए। तभी ऋषि और उनके बीच कुछ देर तक बातचीत हुई। इसी बीच ऋषि पर बदमाशों ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ गोली मारनी शुरू कर दी।

ऋषि को बदमाश चार-पांच गोली मारी। गोली मारते हुए उसके भांजे सुमित को भी दो गोली लग गई। आनन फानन में दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ऋषि की मौत हो गई। जबकि सुमित को पहले मुराद नगर और बाद में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं। बाइक सवार बदमाशों ने मामा-भांजे पर गोलियां बरसाने के चलते बदमाश हत्या करने के बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।  बताया जा रहा हैं कि बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की। मुंह पर गोली लगने से ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुमित को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सदर कमलेश नारायण पांडेय का कहना है कि इस मामले में परिजनों से भी बात की गई। हत्या के पीछे फाइनेंस पर रुपए देने का विवाद समेत अन्य बिंदुओंं को लेकर जांच की जा रही है। मुरादनगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। जल्द ही हत्यारोपी को गिर तार कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।