नगर निगम ने अतिक्रमण कर्ताओं को खदेड़ा

गाजियाबाद। नगरायुक्त के आदेश पर मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुरानी सब्जी मंडी, बस स्टैंड, जीडीए कार्यालय के पास व नगर निगम के पीछे सड़क से अतिक्रमण हटाया गया। इन क्षेत्र में आमजन की शिकायत थी कि सब्जी मंडी में बीच सड़क पर दुकानें लगने से सब्जी मंडी में चलने की जगह नहीं मिलती है। जबकि कोविड-19 को देखकर सामाजिक दूरी का होना अति आवश्यक है। अभियान में पुराना बस अड्डा पुलिस, नगर निगम प्रवर्तन दल के सहयोग से अतिक्रमण कर्ताओं को हटाया गया और 8 तख्त, 4 काउंटर व लगभग एक कुंतल सब्जी जब्त की गई। पुलिस विभाग को अवगत कराया गया कि जीडीए व नगर निगम के बीच की सड़क किनारे अनियंत्रित तरीके से गाड़ियों के खड़े होने के कारण जाम लगता है तो इन गाड़ियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की जाए। इन जगहों पर पुन: अतिक्रमण न हो, इसके लिए पुलिस विभाग को पत्र भी दिया जा रहा है।