Vaccination – कोरोना से लडऩे के लिए वैक्सीनेशन जरूरी: मनोज गोयल

गाजियाबाद। कोविड महामारी से लडऩे में Vaccination ही एकमात्र हथियार है। बिना इस हथियार को लिए हम इस जंग से नहीं फतह कर सकते। जिस प्रकार तमाम बीमारियों पर टीकाकरण से काबू पाया गया कोविड के साथ भी ऐसा ही होगा। किसी तरह के भ्रम में न पड़कर अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। यह बातें शनिवार को वार्ड-72, कौशांबी के ए-ब्लॉक में चल रहे Vaccination कैंप का जायजा लेते हुए पार्षद मनोज गोयल ने कहीं। उन्होने कहा कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से ऊपर और 45 से ऊपर बिना बुकिंग कराएं वैक्सीन लगवा सकता है। उनके लिए यह सुविधा विशेष कैंप के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराई जा रही है। ऐसे लोग जो अपने फोन से कोविड एप रजिस्टर्ड नहीं कर पा रहे थे। उन लोगों को इस कैंप से काफी लाभ मिल रहा है। शनिवार को वैक्सीन सेंटर में करीब 495 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। सेंटर के प्रबंधक डॉ रितु वर्मा की टीम के साथ, रश्मि, कनक राय, मोहित, पवित्रा, सर्वेश यादव आदि ने सहयोग किया। आरडब्ल्यू कौशांबी तथा रोटरी क्लब इंदिरापुरम का इस कैंप में विशेष सहयोग रहा। कोरोना वारियर डॉ रितु वर्मा और उनकी टीम का पार्षद मनोज गोयल और वहां की अध्यक्ष नीतू जैन ने पौधों का गमला देकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता अवधेश कटिहार, वार्ड अध्यक्ष मुरारीलाल सेठ, शालू सिंगलां प्रशांत वशिष्ठ, मिहिर वशिष्ठ, रत्नेश जैन, संजय सिंगला, दीपक गोयल, पूजा मेहरा, रंजना झा, पराग सिंगल, श्वेता शर्मा, कंचन बहल, रेनू जैन, निमेष जैन, शिव कुमार गुप्ता, रीना गोयल, अजय जैन, ममता सेंगर आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया।