रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर पैनी नजर

-स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सरकारी तंत्र सतर्क

गाजियाबाद। आजादी की 75वीं वर्षगांठ यानि कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जिले में कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। इसलिए जिला प्रशासन एवं पुलिस चौकन्ना हो गए हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर जिले में शांति एवं सुरक्षा का पूरा खाका तैयार किया है। जिले में बेनामी यानी कि रोहिंग्या,बांग्ला ेदेशी लोगों पर जहां सतर्क नजर है। वहीं, सीबीआई एकेडमी से लेकर हिंडन एयरफोर्स, होटल, ढाबे, मेट्रो ट्रेन आदि पर विशेष नजर रखी जा रही है। अपर जिलाधिकारी नगर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने को लेकर प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखे हुए हैं। रोहिंग्या,बांग्लादेश के रहने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वहीं, सीबीआई एकेडमी, हिंडन एयरफोर्स, होटल, ढाबे, मेट्रो ट्रेन एवं स्टेशन से लेकर रेलवे स्टेशन,बस अड्डा के अलावा यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर जारी किसानों के आंदोलन पर नजर रखी जा रही हैं। ताकि कोई जिले में अप्रिय घटना घटित न हो सके। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित होने है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विशेष नजर रखते हुए पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं,दिल्ली से सटे यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर,आनंद विहार बॉर्डर, ज्ञानी बॉर्डर पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा शहर में निगरानी रखने के लिए एसडीएम एवं सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहते हुए नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। शहरी क्षेत्र में एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा मोदीनगर, मुरादनगर,मसूरी,डासना,लोनी आदि क्षेत्रों में एसपी ग्रामीण डा. ईरज राजा एवं एसडीएम एंव सीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो सके।