तिरंगा फहराते ही देशभक्ति धुनों से गुंजा नगर निगम, ध्वजारोहण

गाजियाबाद। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में मेयर आशा शर्मा ने नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। नगर निगम में हर वर्ष की भांति ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान एवं देश भक्ति के गीत गाकर मनाया गया। विजयनगर निवासी ब्लाइंड गर्ल जिसके कंठ में सरस्वती का वास है और उस आवाज को देश भक्ति के गीत गा कर प्रदर्शित करने वाली मेहराज बानू को स्वतंत्रता दिवस के अवसर में निगम की ओर से मेयर एवं नगर आयुक्त ने ब्लाइंड गर्ल मेहराज बानू को एक लाख रूपए का चैक देकर सम्मन्नित किया। नगर निगम बालिका विधालय चन्द्र पूरी नवयुग मार्केट में 75वां स्वतंत्रता दिवस बहुत उत्साह से मनाया गया। जिसमे बालिकाओ द्वारा देश भक्ति के गीत, संगीत प्रस्तुति, एवं अपनी कला से सुंदर सुंदर चित्र बनाकर कार्यक्रम किया गया। मेयर एवं नगर आयुक्त ने बालिकाओ को ओर आगे बढ़ चढ़ कर अपनी कृतियों को उचाईयों तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया, इसके साथ ही नवयुग मार्केट दुर्गा भाभी चौक पर ध्वजारोहण कर,स्कूल के बच्चियों को प्रशाद वितरण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
मेयर ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि इन्हीं शहीदों की कुर्बानीयों से देश बचा है। 15 अगस्त का पर्व उन शहीदी की देन है। जिनको आज हम श्रद्धांजलि देकर हम याद कर रहे है एवं ऐसे ही हमारे देश के फौजी जो सरहद पर रहकर हर मुश्किल वक्त सह कर देश की सेवा कर रहे है। ये देश उन्ही की बदौलत आज सुरक्षित है ओर उनके इस बलिदान को भुला नही जा सकता। इतनी कम आयु में देश को बचाने के लिए वे हस्ते हस्ते फाँसी चढ़ गए, हमारी बहुत सी माँ की पूत वीर गति को प्राप्त हो गए। जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को भारत माँ के लिए समर्पित कर दिया। इस मौके पर पार्षद राजेन्द्र त्यागी, पार्षद अर्चना सिंह, पार्षद मीना भण्डारी, पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद प्रदीप चौहान, पार्षद देवेन्द्र, पार्षद अजय शर्मा, पूर्व कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुनील यादव, पार्षद हिमांशु लव, पार्षद दीपक त्यागी, पार्षद राजेन्द्र तितोरिया, पार्षद पति विरेन्द्र त्यागी, पार्षद देवेन्द्र भारती, पार्षद राकेश त्यागी, पार्षद सुरेन्द्र सैन, पार्षद साक्षी नारंग, पार्षद पिंटू सिंह, अपर नगर आयुक्त राज नारायण पांडे, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त शिव पूजन एवं समस्त नगर निगम परिवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।