नई परंपरा : लॉटरी ड्रॉ से 23 लेखपालों की तैनाती

गाजियाबाद। सदर तहसील में लेखपालों की क्षेत्रवार नियुक्ति के लिए पर्ची डलवा कर लॉटरी ड्रॉ से तैनाती की गई गई। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एडीएम (प्रशासन) ऋतु सुहास ने पिछले दिनों लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था। यह लेखपाल पिछले 12 से 22 साल तक एक ही तहसील में जमे थे। 23 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इन लेखपालों के के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए जाने के बाद अब इन्हें क्षेत्रवार तैनाती दी गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह ने गांधीनगर स्थित सदर तहसील में लेखपालों के नाम की पर्ची डलवाकर उनकी लाटरी ड्रा से क्षेत्रवार तैनाती की गई। एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सदर तहसील में तबादला होने के बाद नियुक्त किए गए 14 लेखपाल की ड्रा के अनुसार तैनाती की गई। इन लेखपाल में अरविंद गुप्ता को मकनपुर,कुसुम को दुहाई,चंद्रपाल गिरी को नाहल,छाया शर्मा को शाहपुर-बम्हैटा,धर्मेंद्र कुमार को हरसांव,नेहा शर्मा को बयाना,पंकज सक्सेना को जलालाबाद,मनोज कुमार को नूरपुर,योगेंद्र शर्मा को ढरगल,राजकुमार शर्मा को सिहानी,राकेश कुमार शर्मा पुत्र कैलाशचंद शर्मा को डूंडाहेड़ा,राकेश शर्मा को मोरटा बहादरपुर,सोनिया को अर्थला और अशोक कौशिक को अटौर,शमशेर अतिरिक्त तैनाती ड्रा के जरिए की गई है। यह सभी लेखपाल अब इन क्षेत्रों का कार्य देखेंगे।