नगर निगम ने 15वें वित्त आयोग से फंड की व्यवस्था की
गाजियाबाद। शहर में पेयजल और सीवर व्यवस्था को सुधारने पर करीब 35 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे नागरिकों को काफी सहुलियत मिल सकेगी। नगर निगम के जलकल विभाग ने इसके लिए योजना तैयार की है। इसके लिए 15वें वित्त आयोग से फंड की व्यवस्था की गई है। योजना के तहत नए नलकूप स्थापित करने के अलावा पुराने नलकूपों को रिबोर किया जाएगा। सीवर की नई लाइनें डालकर कवरेज नेटवर्क भी बढ़ाया जाएगा।
महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में हुई पिछले माह अवस्थापना और 15वें वित्त आयोग की बैठक में जलकल विभाग के लिए 35 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया था। पार्षदों से वार्डों में मिले प्रस्तावों के आधार पर अब जलकल विभाग टयूबवैल की रिबोरिंग,नई सीवर लाइनों के एस्टीमेट बनाकर इन पर कार्य कराएगा। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने इस पर जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। निगम के जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि जल्द ही 15वें वित्त आयोग के फंड से होने वाले कार्यों के टेंडर जारी किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन पर अक्टूबर माह में कार्य शुरू कराया जाएगा।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि चंद्रपुरी स्थित नगर निगम के स्कूल की मुख्य ब्रांच के साथ-साथ पांचों जोन में संचालित शाखाओं में स्मार्ट क्लासेज चलाई जाएंगी। पहले चरण में सिविल वर्क कर बिल्डिंग को दुरूस्त कराया जाएगा। कमरों, शौचालयों आदि का निर्माण कराया जाएगा। दूसरे चरण में स्मार्ट क्लासेज के लिए कंप्यूटर,प्रोजेक्टर समेत अन्य उपकरण लगवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। नगर निगम की ओर से स्कूलों की बिल्डिंग की मरम्मत और कमरों का निर्माण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
















