गाजियाबाद। 40वी राष्ट्रीय सब जूनियर बालक एवं बालिका शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का समापन एचआर आईटी मेरठ रोड के खेल मैदान पर संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ सैयद जफर इस्लाम राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी ने पुरस्कार वितरित किए। सांसद डॉ सैय्यद जफर इस्लाम ने विजेता टीम को रुपए 51 हजार, उप विजेता टीम को रुपए 31,000 व तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को रुपए 21000 देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने की।
बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने पहला, हरियाणा ने दूसरा व पंजाब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल में दिल्ली ने पंजाब को 15-10, 15-7 से, दूसरे क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र ने वेस्ट बंगाल को 15-2, 15-4 से, तीसरे क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने राजस्थान को 15-6, 15-3 से चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 15-4, 12-15, 15-13 से हराया। सेमी फाइनल मैच में हरियाणा ने मध्य प्रदेश को पंद्रह- नौ पंद्रह -पांच से, दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने पंजाब को 15-6, 15- 8 से हराया।
बालिका वर्ग के फाइनल मैच में महाराष्ट्र ने हरियाणा को 15-7, 16-14 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। बालक वर्ग में पंजाब ने पहला राजस्थान ने दूसरा व उत्तर प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 15-13, 15-9 से, दूसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने महाराष्ट्र को 15-10, 15- 10 से, तीसरे क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने उत्तराखंड को 15-1, 15-8 से, चौथे क्वार्टर फाइनल में राजस्थान ने मध्य प्रदेश को 15-3, 15-7 से हराया।
पहले सेमीफाइनल मैच में पंजाब ने उत्तर प्रदेश को 15-11, 16-14 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में राजस्थान में हरियाणा को 15-1, 15-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग के फाइनल में पंजाब में राजस्थान को 15-7, 15-12 से हराकर बालक वर्ग का खिताब जीता। उत्तर प्रदेश की टीम ने हरियाणा को 15-10, 13-15, 15-8 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में एडवोकेट कुंवर अयूब अली, राजकुमार कश्यप, धर्मपाल चौधरी, शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अंजुल अग्रवाल, महासचिव रवींद्र तोमर, शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय प्रमुख, महासचिव जीत राज तोमर उपस्थित रहे।















