साइट पटरी कार्य का पार्षद मनोज गोयल ने किया शुभारंभ

गाजियाबाद। वार्ड नंबर-72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा सोमवार को वैशाली सेक्टर-1 गली नंबर-2 में रोड के दोनों तरफ साइट पटरी के कार्य का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी केएल शर्मा ने नारियल फोड़कर मिठाई बांटकर इस कार्य का शुभारंभ किया। पार्षद मनोज गोयल द्वारा वरिष्ठ लोगों का सम्मान भी किया गया। यह कार्य लगभग 12 लाख रुपए की लागत से होना है। इस अवसर पर सुभाष राय, नरेंद्र वर्मा, भाजपा नेता अवधेश कटियार, श्याम सुंदर सिंह, शिव शंकर उपाध्याय, भूपेंदर, प्रहलाद सिंह, कैलाश चंद गोयल, अमरजीत सिंह दुग्गल, एसके अग्रवाल, एन.के. चौहान, संदीप पांडे, एस.सी. शर्मा, दीपक, सचिन, अशोक अग्रवाल, अमन श्रीवास्तव, एके द्विवेदी, एस.के. मिश्रा व करतार सिंह आदि उपस्थित रहे।