गाजियाबाद। गाजियाबाद की आरोही जैन ने आईआईएम रोहतक द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा तथा पर्सनल इंटरव्यू की संयुक्त मेरिट लिस्ट में स्थान लाकर अपना चयन सुनिश्चित किया है। आरोही ने पांच साल के इंटीग्रेटेड कोर्स में सीधे 12वीं के बाद ही एडमिशन हासिल कर लिया। इस अवसर पर आईएमएस कोचिंग गाजियाबाद के डायरेक्टर राहुल गोयल ने मंगलवार को आरोही को शुभकामनाए देते हुए कहा कि आईआईएम इंदौर व रोहतक द्वारा आयोजित इस प्रवेश परीक्षा की तैयारी छात्र 11वीं कक्षा से ही शुरू कर देते हैं। इंटीग्रेटेड कोर्स पूरा होते ही छात्रों को औसतन 20 लाख तक का पैकेज कैंपस प्लेसमेंट के दौरान ही मिल जाता है। इस अवसर पर आरोही के पिता प्रदीप जैन व माता रचना जैन भी मौजूद रहे।















