घण्टाघर पर जल्द बनेगा यू-टर्न, पैदल पथ का भी होगा निर्माण: राजेन्द्र मित्तल मेंहदी

 

गाजियाबाद। घण्टाघर बाजार शहर का प्रमुख केंद्र होने के कारण जीटी रोड पर ट्रैफिक अधिक रहता है। जाम के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा सड़क के डिवाइडरों को बंद कर दिया गया। जिससे ट्रैफिक जाम में तो राहत मिली। लेकिन इधर से उधर जाने वाले वाहनों को बहुत कठनाई होने लगी। जिसको लेकर घण्टाघर के सभी व्यापारी नेताओ ने अपनी समस्या को राज्यमंत्री अतुल गर्ग के समक्ष रखा। अतुल गर्ग ने अपने प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर सयोजक अनुज मित्तल को सभी व्यापारियों व प्रशासनिक अधिकारों को एक साथ बैठाकर इस समस्या का हल निकलवाने के निर्देश दिये। जिस के चलते गुरूवार सुबह ट्रैफिक इंस्पेक्टर परमहंस तिवारी व पीडब्ल्यूडी के जेई, एई तथा व्यापार मंडलों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां सभी ने समस्या के समाधान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया। घण्टा घर चौक के दोनों तरफ स्थायी यू कट बनाये जाएंगे तथा चौक पर पैदल पार करने के लिए सड़क से कुछ ऊचा रास्ता बनाया जायेगा। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने मौके पर सभी व्यापारियों से लखनऊ में होते हुए भी ऑनलाइन बात की। अधिकारियो को जल्दी ही इस कार्यो को चालू करने के निर्देश दिए। सभी व्यापारियों ने मंत्री जी को घन्यवाद भी किया। इस मौके पर विपिन गर्ग, उमेश भाटी, मनोज यादव, पप्पू लोहरिया, राकेश बवेजा, संजीव लाहौरिया, देवेन्द्र गोयल, राजेश भटनागर, दर्शन सिंह, राजेन्द्र राजू, ललित कपूर, सोनू पाल, लक्की, जीत सिंह राणा, अजय कालरा, दीपक शर्मा, नंदकिशोर, श्रीकांत पाल व मंत्री मीडिया प्रभारी नीरज गोयल सहित गुड़मंडी, पुरानी मुंन्सफी, बजरिया, घण्टाघर, गोल मार्किट, अनाजमंडी के व्यापार मंडलों के पदाधिकार उपस्थित रहे।