नई दिल्ली/गाजियाबाद। मौलाना आजाद एजुकेशन फांउडेशन के उपाध्यक्ष सरदार एस.पी. सिंह के नेतृत्व में सिख समाज के प्रमुख लोगों ने गुरुवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की। नकवी को उनके जन्मदिन पर सरोपा, शॉल व कृपाण भेंटकर जन्मदिन की बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान व आपसी भाईचारा हमारे देश की सबसे बड़ी सांस्कृतिक विरासत है, जिसे हमें हर हाल में कायम रखना है। सरदार एस.पी. सिंह ने कहा कि कुशल व सौम्य व्यवहार तथा सभी को सम्मान नकवी की अलग पहचान है। सिंह ने अपने कार्यकाल विस्तार के लिए नकवी का आभार भी व्यक्त किया।
इस दौरान कविनगर जी ब्लॉक गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष रविंदर सिंह जौली, आतंकवाद विरोधी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरप्रीत सिंह जग्गी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्जवल भविष्य व दीघार्यु के लिए कामना कर नकवी को अल्पसंख्यकों का सच्चा हितैषी बताया। इस मौके पर खालसा हेल्प के रमिंदर सिंह स्वीटी भी साथ थे।
















