पार्षद ने बीमारी व्यक्तियों को किया प्रोत्साहित

गाजियाबाद। मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में स्तन कैंसर से पीड़ित होकर ठीक हुए व्यक्तियों द्वारा दूसरे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने भी अह्म भूमिका निभाई। गोयल ने स्तन कैंसर से पीड़ित लोगों को प्रोत्साहित कर उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। यह शिविर एक नेक पहल के तौर पर देखा गया। दरअसल स्तन कैंसर से उबर चुके लोगों ने दूसरे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए जो कदम उठाया, वह काबिलेतारीफ है। शिविर में वक्ताओं ने स्तन कैंसर के कारण एवं निवारण पर भी प्रकाश डाला। वक्ताओं ने स्वास्थ्य को बेहतर रखने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर सीनियर डॉ. अरुण गोयल, प्रीतपाल सिंह, प्रबंधक उर्वशी आदि मौजूद रहे।