-गरीब बच्चों को निशुल्क भोजन कराने का संकल्प
गाजियाबाद। कोरोना संकट ऐसी आपदा जो न पहले किसी ने सुनी न देखी। देश ही नहीं, पूरी दुनिया में इस कदर खौफ कि लोगों ने खुद को अपने घरों में समेट लिया। गरीब तबके के बच्चों के लिए क्षेत्रीय पार्षद कार्य मानवता की मिशाल है। कौशांबी सेंट्रल पार्क में पार्षद एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की संचालिका द्वारा फांउडेशन की ओर से रोजाना 1500 बच्चों को निशुल्क भोजन कराने का बीडा उठाया है। यह मुहिम एक दिन की नही है, बल्कि 8 दिन तक लगातार बच्चों के साथ गरीब परिवार के लोगों को भोजन वितरित किया जाएगा।
सोमवार को कौशांबी सेंट्रल पार्क में क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की संचालिका डॉ रितु वर्मा द्वारा लव केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित गरीब बच्चों को और उनकी मां को भोजन बांटने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जहां करीब 1500 बच्चों को खाना बांटा गया। लव केयर फाउंडेशन चेयरमैन संजय दादरू ने बताया कि 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 21000 लोगों को फाउंडेशन द्वारा भोजन वितरित किया जाएगा। इसका शुभारंभ कौशांबी सेंटर पार्क से किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता अवधेश कटिहार, रीमा मल्होत्रा, सोनिया, कपिल पाल, सुनील चौहान, पवित्रा, सर्वेश यादव आदि उपस्थित रहे।
फोटो न: 9
















