गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन बिल्डर वेलफेयर के बिल्डर सोमवार को जीडीए ऑफिस पहुंचेंगे। जीडीए ने अभी पिछले सप्ताह बिना किसी पूर्व सूचना के इंदिरापुरम में निर्मित इमारतों को अंदर से भारी मात्रा में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे बिल्डरों में नाराजगी है। जो बिल्डिंग पिछले 12 से 14 माह में बनकर तैयार हुई, उन्हें अचानक पूरी तरह तोड़ा जाना तर्कसंगत नहीं है। कोई भी बिल्डिंग बिना किसी जीडीए सहयोग के बिना नहीं बन सकती। पहले अधिकारी अपने फायदे के लिए बिल्डिंग बनवाते हैं और उसके बाद उन्हें किसी भी ब्लैकमेलर द्वारा शिकायत करने पर तोड़ देते हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। एसोसिएशन के चेयरमैन प्रदीप गुप्ताऔर अध्यक्ष संदीप शुक्ला का कहना है कि अगर जीडीए इसी प्रकार मनमानी करेगा तो हमें कहीं तक भी जाना पड़े, हमेशा नहीं होने देंगे।
बिल्डर एसोसिएशन के संरक्षक के एस उप्पल और महासचिव राकेश शर्मा का कहना है कि अगर जीडीए नाजायज कार्रवाई करने से बाज नहीं आता तो हमें मजबूरी वश अनिश्चितकालीन धरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
















