जीपीए ने सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी एवं 11 सैन्य अफसरों को दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन (जीपीए) के बैनर तले आरडीसी सुमंगलम अंसल बिल्डिंग के पास रविवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 भारतीय सैनिक अफसरों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। स्वर्गीय विपिन रावत एवं उनकी पत्नी की फोटो के सामने गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं द्वारा पहले दीप प्रज्वलित किया गया, फिर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रवक्ता विवेक त्यागी ने कहा कि 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में भारतीय सेना के आधुनिकतम हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं 11 सैन्य अफसर की दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह हादसा पूरे देश के लिए किसी आघात से कम नहीं है और यह समस्त देशवासियों के लिये एक अपूरणीय क्षति है। सीडीएस बिपिन रावत ने भारतीय सेना में रहते हुए अनेको ऐसे आपरेशन को अंजाम दिया, जो बेहद जोखिम भरे थे और जिन्होंने देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का कार्य किया। इस मौके पर जीपीए उपाध्यक्ष जगदीश बिष्ट, विनय कक्कड़, नरेश कसोना, साधना सिंह, कौशलेंद्र सिंह, विनय कक्कड़, मनोज नागर , नवीन राठौर, कौशल ठाकुर जसवीर रावत, मनोज जोशी, राहुल शर्मा, मोहम्मद नसरुद्दीन, राजीव अग्रवाल, सुमित, अजीत चौहान, मनीष शामिल हुए।