ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के नजदीक सपनों का आशियाना बनाने की चाहत भला किसकी नहीं होगी। यह चाहत अब पूरी भी हो सकेगी। इसके लिए यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) सुनहरा अवसर देने को तैयार है। यमुना प्राधिकरण जल्द नोएडा एयरपोर्ट के पास आवासीय भूखंडों की स्कीम लॉन्च करने की तैयारी में है। इस योजना में 90 मीटर से 300 मीटर तक के भूखंड होंगे। सबसे छोटे और सबसे सस्ते भूखंड की कीमत भी 15 लाख के आस-पास निर्धारित होने की संभावना जाहिर की जा रही है। इस योजना का खरीदारों को भी बेसब्री से इंतजार है।
यमुना प्राधिकरण देगा अच्छा मौका
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का शिलान्यास हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। इसके साथ यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्रॉपर्टी की डिमांड में एकाएक उछाल आया है। आवासीय के अलावा व्यवसायिक और औद्योगिक भूखंडों की मांग निरंतर हो रही है। कोई अपना आशियाना बनाने को उत्सुक है तो कोई उद्योग लगाना चाहता है। नागरिकों की इस मंशा को पूरा करने के लिए यमुना प्राधिकरण सक्रिय हो गया है। यमुना प्राधिकरण जल्द आवासीय भूखंड की स्कीम लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
विभिन्न आकार के भूखंड
संभवत: इस माह यह स्कीम आ जाएगी। इस योजना में 90 मीटर, 120, 200, 300 और 500 वर्ग मीटर के भूखंड होंगे। यह योजना जल्द लाई आएगी। औद्योगिक भूखंडों की योजना के बाद यमुना प्राधिकरण अब आवासीय भूखंडों की योजना लाने की तैयारी में। आवासीय भूखंड योजना से यमुना प्राधिकरण को अच्छा राजस्व मिलने की संभावना है। 90 वर्ग मीटर के भूखंड की कीमत 15 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है। उधर, यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंड योजना भी लॉन्च की है। इस योजना में भी अलग-अलग आकार के भूखंड रखे गए हैं।
प्रॉपर्टी की डिमांड में उछाल

मुख्य कार्यपालक अधिकारी , यमुना प्राधिकरण
यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ ) डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पर काम शुरू होने के साथ यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संपत्ति की मांग में एकाएक इजाफा आया है। इस मांग को देखकर यमुना प्राधिकरण भूखंड योजनाओं को ला रहा है। खरीदार भी भूखंड खरीदने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
















