-रीस्टोरेशन सही नही होने पर नगर आयुक्त सख्त, कंपनी का परमिशन निरस्त करने के आदेश
गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण लगातार जारी है। इसके साथ ही शहर की समस्त सुविधओं के साथ-साथ सड़कों की रीस्टोरेशन का भी जायजा लिया गया। जहां कंपनियों द्वारा रिस्टोरेशन का कार्य संतोषजनक न मिलने पर कंपनी का परमिशन निरस्त करने के आदेश दिए। रिस्टोरेशन ने होने के चलते क्षेत्र के लोगों के साथ पार्षदों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गुरूवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने वसुंधरा जोन के वार्ड का निरीक्षण किया।
वार्ड संख्या 74 तथा वार्ड संख्या 54 में भी कंपनियों द्वारा रीस्टोरेशन की कार्यवाही पूरी नही की गई। जिस पर क्षेत्रीय निवासियों में भी काफी नाराजगी जाहिर की। वार्ड-36 के पार्षद अरविंद चौधरी ने नगर आयुक्त के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए कंपनियों रवैये से नगर आयुक्त को अवगत कराया। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता निर्माण अनिल त्यागी को कड़े शब्दों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एयरटेल, रिलायंस, जिओ व अन्य कंपनियों के द्वारा जब तक पिछला काम पूर्ण नहीं किया जाता है उनके आगे के कार्य को रोके जाने के आदेश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि मेयर एवं क्षेत्रीय पार्षदों के द्वारा कई बार शिकायत मिली कि कंपनियों द्वारा पूर्ण रूप से रीस्टोरेशन नहीं किया जा रहा है। जो कि बनी बनाई सड़कों पर एक आहात के रूप में है। जिसका संज्ञान लेते हुए शहर में जितने भी रीस्टोरेशन है, उनके आगे की कार्यवाही को रोक दिया गया है। पिछला रीस्टोरेशन हैंड ओवर के बाद ही नगर निगम संबंधित कंपनियों की आगामी कार्यवाही पर निर्णय लेगा। निरीक्षण के दौरान एसबीएम नोडल प्रभारी डॉ मिथिलेश कुमार, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह समेत निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
सिटी जोन एवं वसुंधरा जोन का निरीक्षण
शहर में लगे अवैध रूप से होर्डिंग एवं खराब पड़ी लाईटों का भी नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। सिटी जोन तथा वसुंधरा जोन का नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने जायजा लेते हुए सड़को पर लगे अवैध होर्डिंग को हटाने एवं खराब पड़ी लाईटों को ठीक करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त द्वारा प्रकाश विभाग प्रभारी को विशेष व्यवस्था प्रकाश की करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही कालका गढी पर लगे अट्रैक्शन प्वाइंटों को सुरक्षित करने के लिए निर्देश दिए। कालका गढ़ी चौक के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी सफाई व प्रकाश की बेहतर व्यवस्था नगर निगम द्वारा कराई जा रही है। वहीं संपत्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मकनपुर वसुंधरा जोन का जायजा लिया। जिसके अंतर्गत रिक्त पड़ी निगम भूमि पर वसुंधरा जोन के लिए गैराज बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जिस भूमि पर मकनपुर में अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ है, उसे तत्काल प्रभारी से कब्जामुक्त करने के भी निर्देश दिए। नगर निगम योजना के तहत निगम प्लाजा या अन्य योजनाओं को लागू किया जा सकें।
संपत्ति विभाग अधीक्षक भोलानाथ द्वारा अर्थला के पीछे रिक्त पड़ी निगम की भूमि का जायजा कराया गया। जिसको नगर आयुक्त द्वारा पुलिस प्रशासन की गाडिय़ों के इस्तेमाल के लिए व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। वार्ड-41 में नगर आयुक्त नगर निगम की खाली पड़ी भूमि पर खेल का मैदान बनाने के निर्देश दिए। ताकि वहां रहने वाले आसपास की निवासियों को उसका लाभ प्राप्त हो सकें। साथ ही रिक्त पड़ी भूमिका एक बेहतर रूप में इस्तेमाल गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किया जा सकें। आनंद विहार में ट्रैफिक व्यवस्था तथा जाम से मुक्ति दिलाने के लिए भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा आनंद विहार का जायजा लेते हुए निर्माण विभाग को ठेली-पटरी वाले व्यापारियों को सुविधा देते हुए रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। आनंद विहार स्थित पेड़ पौधों की छटाई तथा रोड की मरम्मत के लिए नगर आयुक्त ने संबधित अधिकारियो को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसबीएम नोडल प्रभारी डॉ मिथिलेश कुमार, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण अनिल त्यागी सहित निर्माण के अन्य अधिकारीगण संपत्ति के अधिकारी उपस्थित रहे।















