गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एक व्यक्ति नहीं विचारधारा थे। चौधरी चरण सिंह ने हमेशा यह साबित करने की कोशिश की थी कि किसानों को खुशहाल किए बिना देश का विकास नहीं हो सकता। उनकी नीति किसानों व गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने की थी। उन्होंने किसानों की खुशहाली के लिए खेती पर बल दिया था। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिल सके इसके लिए भी वो बहुत गंभीर रहते थे। यह बातें गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि देते हुए कहीं। उन्होंने कहा चौधरी चरण सिंह देश के सबसे ईमानदार नेता के रूप में अपनी पहचान कायम की। उनके द्वारा किए गए कार्य वास्तव में किसान हित के कार्य साबित हुए। उनके द्वारा आज तक लिखी किताबें पढ़कर नवयुवक अपना मार्ग प्रदर्शित करते हैं। उनके बारे में जितना बताया जाए कम है उनका नारा देश की उन्नति के खेत खलियान से होकर गुजरती है।
















