एजेंसी की टीम करेगी सर्वे, नगर निगम ने शुरू की तैयारियां
गाजियाबाद। शहर में फरवरी माह से स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 का आगाज हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा एजेंसी से यह सर्वे कराया जाएगा। इसकी शुरूआत एक फरवरी से होगी। यह 28 फरवरी तक चलेगा। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर बिनय कुमार झा ने नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर को भौतिक रूप से क्षेत्र में सर्वेक्षण की तारीख निर्धारित संबंधी पत्र भेजा है।
नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के तहत शहर की अव्वल रैंकिंग लाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कूड़े का बेहतर तरीके से निस्तारण एवं कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए एजेंसी से कार्य कराया जा रहा है। वहीं, गीला और सूखे कूड़ा का निस्तारण किया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022 की गाइड लाइन जारी की गई है। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर बिनय कुमार झा द्वारा पत्र जारी किया गया हैं।
इसके तहत शहर वासियों से कॉल कर स्वच्छता की जानकारी लेने के अलावा तीसरे फेज में मत्रालय द्वारा अधिकृत एजेंसी द्वारा सर्वे किया जाएगा। नगरायुक्त तंवर ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के तहत सर्वे में लोगों से मौके पर कूड़े का निस्तारण,स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था की जानकारी ली जाएगी।वहीं, शहर में मौके पर जाकर एजेंसी के अधिकारियों द्वारा फील्ड में जाकर जानकारी करेगी। इसके लिए 1 फरवरी से 28 फरवरी तक यह सर्वे किया जाएगा।वर्तमान में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने की वजह से एक फरवरी से 28 फरवरी तक मौके पर जाकर टीमें सर्वे करेंगी।
इसमें स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर की स्वच्छता एवं कूड़े का निस्तारण से लेकर क्या-क्या प्लानिंग की गई। इसका भौतिक रूप से टीमें सर्वे करने के लिए आएगी। नगरायुक्त ने बताया कि शहर में मार्गों पर बिल्डिंग क्षमता, सिस्टम, सैनेटाइजेशन आदि स्वच्छ भारत मिशन के तहत परख की जाएगी। नगर निगम द्वारा शहर में कूड़ा निस्तारण से लेकर सफाई व्यवस्था बेहतर कराई जा रही है। सर्वे के लिए टीमों द्वारा एक फरवरी से 28 मार्च तक सर्वे किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से सभी तैयारियां कराई जा रही हैं।















