प्रदेश हित के लिए योगी जरूरी: मनोज गोयल

भाजपा पार्षद ने कौंशाबी मैट्रो पर किया प्रचार-प्रसार

गाजियाबाद। देश में वंदेमातरम बोलना, भारत माता की जय बोलना, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, अपने को हिंदू बोलना यदि सांप्रदायिक है तो हम सांप्रदायिक है। पूर्व की सपा सरकार गुंडों की सरकार थी, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडा राज खत्म कर अपराधी तत्वों को जेल भेजने का काम किया है। योगी सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर प्रदेश के गरीब मजदूर लोगों सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है। यह बातें मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के साहिबाबाद प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर चुनाव प्रचार-प्रसार करते हुए क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने कहीं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने सनातन धर्म की भावनाओं का ध्यान रखा। इसके तहत अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। काशी में भगवान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का सुंदरीकरण कराया गया। पूरे प्रदेश में सभी मंदिरो का कायाकल्प हुआ। जिस तरह प्रदेश में विकास की लहर बहीं है। ठीक उसी तरह भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने अपने कार्यकाल में जनहित कार्य किए है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया है। पूर्व की सरकार में विकास के नाम पर लूटपाट की जाती थी। थानों में पीडि़तों की सुनवाई नही होती थी। प्रदेश के विकास के लिए सीएम योगी जरूरी है। तभी प्रदेश का विकास संभव हैै। नही तो एक बार फिर से प्रदेश में जंगलराज काबिज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गरीबों को राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान, टायलेट, मुफ्त बिजली कनेक्शन, मुफ्त गैस सिलेंडर दिए है। यह सब भाजपा सरकार में ही संभव है। भाजपा सरकार को मजबूत बनाने और सुनील शर्मा को दोबारा विधायक बनाने में आप सभी को योगदान बहुत जरूरी है। अगामी 10 फरवरी को भाजपा को वोट देकर विकास की सरकार बनाने में अपना योगदान दें। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पूजा मेहरा, मंत्री ममता त्रिपाठी, रीना शर्मा, नीलिमा गौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।