गाजियाबाद। जो मुख्यमंत्री पूरे कार्यकाल सबका साथ सबका विकास की बात करते थे, वह अब 80 बनाम 20 पर आ गए। इससे पता चलता है कि भाजपा को केवल बांटने व झगड़ा कराने की राजनीति ही करनी है। जनता के साथ मिलकर हम लोग जल्द ही डबल इंजन की सरकार को हटाने का काम करेंगे। पहले अगामी 10 तारीख को डबल इंजन की सरकार वोट की चोट से सबक सिखाएंगे। जमीन सच्चाई यह है कि भाजपा वाले जनता के बीच पिट रहे हैं। कई मंत्रियों और विधायकों के सपा में आने से भाजपा वाले अब निराश हो रहे हैं। यह बातें सोमवार को शहर विधानसभा समाजवादी-रालोद संयुक्त प्रत्याशी विशाल वर्मा जाटव ने न्यूआर्य नगर स्थित अम्बेडकर स्कूल में आयोजित बैठक में कहीं। विशाल वर्मा जाटव ने डोर टू डोर प्रचार एवं जनसम्पर्क कर क्षेत्र के लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान लोगों ने फूलों की माला पहनाकर विशाल वर्मा का जोरदार स्वागत करते हुए भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया।
विशाल वर्मा ने कहा अब यूपी से बीजेपी का सफाया होगा। भारतीय जनता पार्टी का सूरज हमेशा के लिए डूब जाएगा। योगी औरंगजेब पर बात शुरू करते हैं और अंत में पलायन पर आ जाते हैं। पेपर दिला नहीं पाते। मजबूर होकर नौजवान दूसरे प्रदेश जाकर नौकरी ढूंढते हैं। भाजपा सरकार ने गड्ढा मुक्त अभियान छेड़ा था, जबकि प्रदेश आज गड्ढों में डूबा हुआ है। भाजपा सरकार ने किसान, दलित और पिछड़े समाज का उत्पीडऩ किया है। युवा नौकरी के लिए भटकने को मजबूर है। प्रदेश में आज गुंडाराज कायम है। व्यापारी वर्ग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है। केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों को धोखा देने और फसलों को लूटने का काम किया है। वहीं संयुक्त प्रत्याशी विशाल वर्मा जाटव ने काशीराम आवासीय योजना कॉलोनी प्रताप विहार में घर-घर जा कर जनसम्पर्क किया और जनता से आगामी 10 फरवरी को समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह के बटन को दबाकर भारी संख्या में वोट करने की अपील की। प्रत्याशी विशाल वर्मा जाटव को वहां की जनता का समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जन सम्पर्क के दौरान बीर सिंह जाटव, गुल्ला भाई, राशन डीलर पूनम, पन्नालाल, मास्टर, राहुल गौतम, नीरज, मयंक, अरविंद, डालचंद, देवेंद्र, मनोज, अमित, दिवाकर, सोहनलाल, महेश, रोहित, संजय, मयंक आदि सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।
सीपीआईएम ने दिया समर्थन
विधानसभा से सपा-आरएलडी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी विशाल वर्मा जाटव को सीपीआईएम ने समर्थन दिया। सोमवार को नवयुग मार्किट स्थित चुनाव कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रेस वार्ता के दौरान दी।
सीपीआईएम के पदाधिकारियों ने अपना पूर्ण समर्थन समाजवादी पार्टी और प्रत्याशी विशाल वर्मा जाटव को देते हुए चुनाव में पूर्ण सहयोग करने का आवह्न किया। उन्होंने कहा अगामी 10 फरवरी को संयुक्त प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी पदाधिकारी एकजुट होने का कार्य करेंगे। तभी प्रदेश में बदलाव आएगा और भाजपा का निकाला होगा। भाजपा सरकार से हर वर्ग आज परेशान है। इस दौरान जेपी शुक्ला उपाध्यक्ष, ब्रजेश कुमार चौहान जि़ला सचिव, ब्रह्मजीत सिंह दलित शोषण मुक्ति मंच के उपाध्यक्ष, सुमन सिंह जनवादी महिला मंच शहर अध्यक्ष, त्रिफूल सिंह सचिव, प्रेम चंद्र गौतम उपाध्यक्ष दलित शोषण मुक्ति मंच, डॉक्टर पीके गौतम, राकेश कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार, दीपक शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।















