भाजपा पार्षद ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वैशाली में किया प्रचार-प्रसार
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में देश व प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर चल रहा है। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाया गया। सपा के राज में अपहरण, नियुक्ति व ट्रांसफर उद्योग चलता था। कोई अपराधी पकड़ा जाता तो किसी भी मियांजान का फोन आता और वह छूट जाता था लेकिन आज योगी के राज में ऐसा नहीं है। यह बातें मंगलवार को क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने सेक्टर-1 प्लॉट एरिया वैशाली में साहिबाबाद विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के पक्ष में प्रचार-प्रसार करते हुए कहीं। उन्होंने कहा अगर फिर से विकास चाहिए तो अगामी 10 फरवरी को भाजपा को वोट देकर योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेना होगा। नही तो फिर से जंगलराज कायम हो जाएगा और भ्रष्टाचार के साथ अपराधिक मामले बढऩे लगे है। जिस पर अकुंश लगाना संभव नही होगा। पिछले पांच साल में बहन बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है वहीं व्यापारियों में भी सुरक्षा का भाव बढ़ा है। भाजपा राज में गुंडे व माफिया जेल गए हैं, लेकिन सपा गुंडों को टिकट दे रही है। मनोज गोयल ने विधानसभा तथा वार्ड-72 में हुए विकास कार्यों तथा सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ को भी क्षेत्र की जनता को बताया। जनता में मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के प्रति बड़ी भारी संख्या में स्नेह और प्रेम देखने को मिला। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने पार्षद को अपना समर्थन देते हुए फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मौके पर समाजसेवी सुभाष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, श्याम सुंदर सिंह, विनोद कुमार, घनश्याम गुप्ता, कृष्ण गोपाल, नामदेव, गौरव अग्रवाल, राजेश शर्मा, वीरेंद्र गहलोत, प्रभात कुमार झा, दीपक माथुर, शिव शंकर उपाध्याय, पवित्रा, विमला चौधरी, रेनू नेगी, बीना बिष्ट, सीमा पांडे, दुर्गा देवी, पंकज मलिक, प्रदीप चंद्र, रंजीत, पूनम कपूर, सुनील सराफ, मंगल सिंह, दुष्यंत गौतम, नागेंद्र चौधरी, सतीश लखेरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















