• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Sunday, May 31, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से बेशकीमती जेवरात चोरी, उपभोक्ता के उड़े...

पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से बेशकीमती जेवरात चोरी, उपभोक्ता के उड़े होश

March 3, 2022

गाजियाबाद। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की नेहरू नगर शाखा में लॉकर से बेशकीमती जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। चोरी गए जेवरात का मूल्य 65 लाख से ज्यादा बताया गया है। खाताधारक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बैंक प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। देश के सबसे बड़े राष्ट्रीयकृत बैंक में शुमार पंजाब नेशनल बैंक की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पीएनबी की नेहरू नगर शाखा में लॉकर से 65 लाख रुपए से ज्यादा के जेवरात चोरी हो गए हैं।

सिहानी गेट थाना क्षेत्र में बैंक की शाखा है। बैंक में अशोक नगर निवासी महिला उपभोता का खाता है। महिला ने पिछले 20 साल से बैंक के लॉकर का इस्तेमाल कर रही थीं। लॉकर में उन्होंने जेवरात रख रखे थे। महिला ने 2019 में आखिरी बार लॉकर का उपयोग किया था, जिसके बाद जब उन्होंने दिसम्बर 2021 में लॉकर खोलने के लिए बैंक में संपर्क किया तो उनका लॉकर नहीं खोला जा सका, क्योंकि उसमें उनकी चाबी नहीं लग रही थी। इसके बाद बैंक कर्मियों और मैनेजर द्वारा उन्हें एक नंबर देकर यह कहकर भेज दिया गया कि शीघ्र आपको सूचित किया जाएगा।

2-3 बार संपर्क करने पर भी जब कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो उन्होंने इस लॉकर को तुड़वाने का फैसला लिया, जिसके बाद बैंक कर्मियों की मौजूदगी में इस लॉकर को तोड़ा गया। जब लॉकर टूटा तो उपभोक्ता के होश उड़ गए। लॉकर में रखा कीमती सामान गायब था। सिर्फ पीले कपड़े में लिपटा कुछ सामान रखा थी। लॉकर में रखे गए करीब 65 लाख रुपये के गहने गायब हो चुके थे। तदुपरांत पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • TAGS
  • account holder
  • jewelery stolen from locker
  • PNB Nehru Nagar Branch
  • Punjab National Bank
  • Sihani Gate Police station
Previous articleभारत के लिए युद्ध रोकेगा रूस, यूक्रेन से भारतीयों की सकुशल वापसी का रास्ता साफ
Next articleशिक्षक संघ चुनाव : मूटा की नीयत पर उठे गंभीर सवाल
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

सफाई मित्रों को बड़ी सौगात: Ghaziabad Nagar Nigam में वेतन वृद्धि पर बनी सहमति, जल्द मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

19 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी Ghaziabad की तस्वीर, महापौर सुनीता दयाल ने किया शिलान्यास

तपती सड़कों पर ठंडक की छांव: गाजियाबाद में राहगीरों का सहारा बने निगम के कूलिंग स्टेशन

Latest News

बच्चों में तेजी से बढ़ रही ‘वेपिंग’ की लत पर संसद...

सफाई मित्रों को बड़ी सौगात: Ghaziabad Nagar Nigam में वेतन वृद्धि...

19 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी Ghaziabad की तस्वीर, महापौर...

कैनवास से कान्स तक: मयूरी मित्तल ने बचपन के सपने को...

तपती सड़कों पर ठंडक की छांव: गाजियाबाद में राहगीरों का सहारा...

विकास कार्यों में लापरवाही अब पड़ेगी भारी, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह...

एनसीआर को मिलेगा नया क्रिकेट हब: राजनगर एक्सटेंशन में 33 एकड़...

ई-लॉटरी के पांचवें चरण में गौतमबुद्ध नगर ने लिखी राजस्व सफलता...

Most Popular

शराब पर 5 रुपए अधिक लेना सेल्समैन को पड़ा भारी, पहुंचा...

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी निवेश का सुनहरा मौका, जीडीए 30 जुलाई को...

70 बीघा जमीन पर जीडीए का गरजा बुलडोजर

विक्रमादित्य मलिक बने गाजियाबाद के नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ संभालेंगे...

मेयर के शपथ ग्रहण में मेरठ में हुए बवाल के बाद...

© 2020-2021 UdayBhoomi