शहर को नंबर-1 बनाने के लिए निगम का करें सहयोग: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इस बार शहर को नंबर-1 बनाने के लिए नगर आयुक्त कोई कोर कसर नही छोड़ रहें है। जहां रोजाना शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है। वहीं उन कार्यों का खुद भौतिक निरीक्षण भी कर रहें है। इसी कड़ी में शहर में होने वाले कार्यों का हाल जानने के लिए नगर आयुक्त ने जनसुनवाई के दौरान पार्षदों संग चर्चा की। जहां उन्होंने उनके क्षेत्र में होने वाले सफाई कार्यों के बारे में चर्चा की। मंगलवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने नगर निगम मुख्यालय में वसुंधरा जोन के वार्ड-74 पार्षद नरेश भाटी, कवि नगर जोन वार्ड 54 से मंजू त्यागी, वार्ड 22 से पार्षद रजनीश व अन्य पार्षदों से शहर की स्वच्छता का हाल जाना।
जहां उनसे स्वच्छता को लेकर सुझाव भी लिए। स्वच्छता सर्वेक्षण में होने वाले कार्यों को लेकर पार्षद एवं नागरिकों ने अपने सुझाव दिए। साथ ही अपने वार्डों में भी स्वच्छता संबंधित कार्य कराने के लिए भी निवेदन किया। जन सुनवाई के दौरान संपत्ति विभाग के भी कार्यों पर चर्चा की गई। जिसमें भू माफियाओं से निगम की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने संबधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए। शहर के लिए नगर निगम की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी पार्षदों को दी गई।
जिसमें मुख्य रुप से कचरा पृथक्करण का कार्य, प्लास्टिक टूरिज्म का कार्य, एमआरएफ प्लांट का कार्य तथा इसके अलावा नगर निगम के प्रकाश विभाग, जलकल विभाग तथा उद्यान विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। नगर आयुक्त ने बताया कि कुछ ही दिनों बाद स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम दस्तक देने वाली है उनके आने के पूर्व ही शहर की सभी वार्डो की नालियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की आवश्यकता है। डोर टू डोर कचड़ा की उठाव और सूखा गीला कचरा को सुचारू रूप से अलग करने की आवश्यकता है। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर प्रचार प्रसार करने और जनता में जागरूकता पैदा करने पर भी ध्यान देना भी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा यह स्वच्छता कोई एक दिन या फिर एक माह का नही है। इस स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए प्रतिदिन कार्य किए जाए। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की कोई भी कोताही बर्दास्त नही की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान आगंतुकों द्वारा कार्यवाही तत्काल किए जाने पर नगर आयुक्त का आभार प्रकट किया गया।















