भजपा के पक्ष में प्रचार करने व जीत की खुशी में मिठाई बाटने से खार खाए पड़ोसियों ने पीटकर कर दी हत्या
कुशीनगर/रामकोला। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटघरही में विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी के पक्ष में प्रचार व जीत का जश्न मनाने व मिठाई बाटने से खार खाए कुछ लोग बाबर को बुरी तरह से पिट दिया जिसका इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जिसके मजिस्ट्रेटी जांच सुरु हो गई।
बताते चले कि ग्राम पंचायत कटघरही निवासी मृतक बाबर द्वरा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करने व जीत के बाद जश्न मनाने से नाराज कुछ लोग गत 20 मार्च को उसके ऊपर जानलेवा हमला बोल दिए जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ने से उसको पी जी आई लखनऊ रेफर कर दिया गया जहाँ इलाज के दौरान 25 मार्च को उसकी मृत्यु हो गई।बाबर के मृत्यु के बाद घर और गांव में कोहराम मच गया। शव जब लखनऊ से घर आया तो घर वाले शव रख कर कार्यवाही की मांग को लेकर धरना देने लगे। नव निर्वाचित विधायक व प्रसाशन के जांच व कार्यवाही के आस्वाशन के बाद दाह संस्कार हुआ।मृतक बाबर के पत्नी के तहरीर पर रामकोला थाने में मुकदमा आ.स.63/22 धारा 323/504/452/336/308 आई पी सी के तहत अजीमुल्लाह पुत्र हवलदार,आरिफ पुत्र अजीमुल्लाह, शलमा पत्नी छोटे लाल व ताहीद पुत्र ईसा पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। रविवार को अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक के संयुक्त टीम ने जांच सुरु किया और पाया कि फरवरी माह में आपस मे विवाद हुआ था जिसमें 151/107/116 सी आर पी सी की कार्यवाही की गई थी।20 मार्च को बाबर के साथ मार पीट के बाद थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह के द्वारा त्वरित कार्यवाही न करते हुए पदीय कर्तब्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन से सम्बद्ध कर दिया गया है।समाचार लिखे जाने तक दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है।
















