टॉय गन से पीएनबी बैंक में की थी 12 लाख की लूट, मुठभेड़ में बदमाश हुआ लंगड़ा

लूट की वारदात में बचाव के लिए मिर्ची पाउडर और टॉय गन का करता था इस्तेमाल

गाजियाबाद। जिले की पुलिस पूरे एक्शन मोड में आ गई है। बदमाशों की धरपकड़ और उनके अंदर दहशत पैदा करने के लिए पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड लगातार जारी है। शुक्रवार रात लिंक रोड़ पुलिस व बाइक सवार बदमाश में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश नेा पुलिस पर सीधी गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने मौके से घायल बदमाश को पकड़ कर लिया, जिसके पास से हथियारा भी बरामद किया गया। पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का है, जो कि लूट में मिर्ची पाउडर और टॉय पिस्टल का उपयोग करता था।सीओ साहिबाबाद अभिजीथ आर शंकर ने बताया शनिवार तड़के लिंक रोड थाना प्रभारी बिजेश कुमार सिंह, एसआई विनय सिंह, मुनेश कुमार, नरेन्द्र कुमार की टीम एटीएम व सर्राफा बाजार औद्योगिक क्षेत्र चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक सवार युवक को रूकने का इशारा किया, पुलिस को देख आरोपित रेलवे रोड चौकी की तरफ भागने लगा।

पुलिस की टीम ने जब आरोपी का पीछा किया तो आरोपित ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। कड़कड़ पार्क के समीप पुलिस ने घेराबंदी करते हुए फायरिंग की, जिसमें बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश हनी खान पुत्र अब्दुल हाफिज निवासी न्यू सीमापुरी दिल्ली को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके पास से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस, टॉय पिस्टल, मिर्ची पाउडर बरामद हुआ है।

सीओ साहिबाबाद ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राह चलते लोगों से रात के अंधेरे में लूटपाट करता था। बचाव के लिए अपने पास मिर्ची पाउडर और टॉय पिस्टल रखता है। जिसके खिलाफ दिल्ली और गाजियाबाद में पांच मुकदमे दर्ज हैं। 2 अप्रैल को पीएनबी बैंक नूरनगर में हुई 12 लाख की लूट में आरोपी भी शामिल था। जिसने लूट के दौरान टॉय गन का इस्तेमाल किया था। दरअसल, यह टॉय गन दो तरह के आते हैं। एक लाइटर पिस्टल होती है और दूसरी सिर्फ खिलौना पिस्टल। देखने में दोनों असली जैसी लगती हैं।