गाजियाबाद। जिले में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था और व्यापारियों के साथ हो रही वारदातों को लेकर पूरा व्यापारी वर्ग दहशत में हैं। पुलिस और प्रशासन सिर्फ सुरक्षा के दावे ही कर रहा है। आए दिन बढ़ती वारदातों को लेकर व्यापारियों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ के भरोसे न रहकर अपने स्तर पर भी सुरक्षा के कदम उठाने और अपने हकों की लड़ाई लडऩे का फैसला लिया है। शुक्रवार को बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा रमतेराम रोड पर बैठक का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने लोनी के थाना इंचार्ज पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत किया गया। लोनी में बढ़ते अपराधों को लेकर व्यापारियों ने चंद दिन पहले व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की थी। बैठक की अध्यक्षता पंडित अशोक भारतीय और संचालन प्रवीण बत्रा ने किया। पंडित अशोक भारतीय ने जिले में बेखौफ अपराधियों पर रोक लगाकर कानून में सुधार लाकर जिले को अपराध मुक्त करने की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा लोनी थाना अध्यक्ष के निलंबन का स्वागत किया। ऐसे विवादित थानाध्यक्ष को मेरठ मंडल से बाहर करने की प्रार्थना की गई। लोनी थाना अध्यक्ष के हटाने पर वहां दोबारा से जनता में पुलिस का विश्वास कायम होगा और अपराधियों का मनोबल टूटेगा। आने वाले नए थानाध्यक्ष कानून व्यवस्था में सुधार करने अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने अपने हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। लोनी में अपराध रोकने के बजाय चर्चित विवादों से नाता बनाने वाले लोनी थाना अध्यक्ष विजेंद्र बढ़ाना को हटाकर लोनी में अपराधियों को चेतावनी दी गई है। इस दौरान संदीप त्यागी रस्म, प्रवीण बत्रा, राजेश वर्मा, हिमांशु शर्मा, राजेश अग्रवाल, प्रशांत पटेल, मोहित शर्मा, वीरेंद्र कंडेरे, गौरव, चिंटू हांडा, अनुराग चौधरी, वेद प्रकाश शर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
















