ग्रेटर नोएडा। अतिक्रमण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुहिम जारी है। ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को बीटा-1 सेक्टर का रूख किया। वहां अभियान चलाकर अतिक्रतण कर्ताओं को खदेड़ दिया गया। पुन: अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मेरठ के मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह के ग्रेटर नोएडा के सीईओ का पदभार संभालने के बाद अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है। सीईओ ने एसीईओ को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी है।
आदेश दिया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद अभियान चल पड़ा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने जगत फार्म बाजार और बीटा-1 सेक्टर से अतिक्रमण हटाया। यहां लगी रेहड़ी पटरी को हटा दियाञ साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि अतिक्रमण को कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रतण के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाएगी। एक स्थान से अतिक्रमण हटाने के बाद यदि पुन: वहां अतिक्रमण होता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के लिए कड़े निर्देश दे रखे हैं। सीईओ के तेवरों को देखकर मातहत भी किसी प्रकार की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं हैं।
















