गाजियाबाद। वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा मंगलवार को निगम निधि से सेक्टर-1 वैशाली दीन दयाल उपाध्याय पार्क में हाई मास्क लाइट लगवाई गई। जिसका शुभारंभ समाजसेवी मंजू गौतम ने नारियल फोड़कर किया। कुछ समय यह पार्क खड्डे वाले पार्क के नाम से मशहूर था। क्योंकि यहां बहुत बड़ा खड्डा था। पार्षद मनोज गोयल व मेयर आशा शर्मा के प्रयासों से इस पार्क में मिट्टी भराई चलने के लिए फुटपाथ घास और पौधे तथा बच्चों को खेलने के लिए झूले लगाए गए। पार्क में हाई मास्क लगाने की वजह से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। अब रात में भी पार्क में लोग घूमने लगे हैं।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि क्षेत्र के विकास का श्रेय पार्षद मनोज गोयल को जाता है। मनोज गोयल ने जिस तरह क्षेत्र का विकास और सामाजिक कार्य किया है। वह अन्य किसी पार्षद नही किया होगा। पार्क में पूर्व में लोग जाने से डरते थे। अंधेरा होने के चलते अपराजिक तत्व के लोगों का डेरा लगा रहता था। मगर पार्षद के प्रयाासों ने पार्क की रुपरेखा ही बदल कर रख दी। अब दिन हो या फिर रात पार्क में लोग बिना किसी खौफ के घूमने लगे है। पार्क की सुंदरता देख लोग बहुत ही आकर्षित भी हो रहे है। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटियार, अशोक वर्मा, सुनील सर्राफ, शिव शंकर उपाध्याय, एसएल मिश्रा, युवा नेता जस घनश्याम गुप्ता, भूपेंदर किशन, गोपाल नामदेव, आरएस चौहान, विभा सिंह, सुषमा चौधरी, रीना गुप्ता, गुंजन माथुर, नेहा रस्तोगी, सपरा लाखन सिंह, दीपक गोस्वामी, अंजना शर्मा, कैलाश गोयल, नीरज सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
















