गाजियाबाद। दिल्ली की सस्ती और फ्री शराब की तस्करी और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीम न धूप देख रही है और न ही रात बस बोर्डर, हाइवे पर मुस्तैदी के साथ डटी हुई है। आबकारी विभाग का यह पहरा दिल्ली से शराब लाने वाले लोगों के लिए नासूर बनता नजर आ रहा है। दिल्ली से शराब लाने वाले लोगो को पकडऩे के लिए रोजाना आबकारी विभाग रणनीति बदलकर काम कर रहा है। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने लोग भले ही साइकिल, कार या फिर पैदल चलकर गलियों में लाने की सोच रहे है। मगर उनकी सोच से दस कदम आगे बढ़कर आबकारी विभाग की टीम अपना काम कर रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर आबकारी विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो दुपहिया वाहन से दिल्ली शराब की तस्करी कर रहे थे।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से शराब की बिक्री व परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। आबकारी निरीक्षकों की टीम द्वारा लगातार जिले की विभिन्न क्षेत्र दिल्ली बॉर्डर, ट्रांसपोर्ट नगर चेक पोस्ट ,भोपुरा चेक पोस्ट, लोनी बॉर्डर पर 24 घंटे चेकिंग कर रही है। आबकारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा की टीम ने रविवार देर शाम चेकिंग के दौरान स्कूटी पर दिल्ली की शराब की तस्कर कर रहे फुरकान पुत्र अजीज को 12 बोतल रॉकफोर्ड समेत गिरफ्तार करते हुए उक्त वाहन को जब्त कर लिया। वहीं नीरज पुत्र गुलाब सिंह को पल्सर गाड़ी पर परिवहन करते हुए 6 बोतल किंग फिशर बियर दिल्ली मार्का के साथ गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया।














