उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जन आंदोलन की शुरुआत की गई। जन जागरूकता अभियान के तहत केंद्रीय कार्यालय के दिशा निर्देशों के अनुसार शुरू किए गए प्रचार अभियान के अंतर्गत नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन दादरी में कर्मचारियों उनके परिजनों संविदा कर्मियों,स्टेकहोल्डर्स और आसपास के क्षेत्र के लोगों को कोविड-19 से लडऩे और इस जन आंदोलन के प्रति जागरूक करने के लिए प्लांट और टाउनशिप परिसर में बैनर भी लगाए गए। जन आंदोलन से जुड़े जन स्वास्थ्य अभियान के इन संदेशों के व्यापक प्रचार प्रसार द्वारा लोगों से कोरोना महामारी से बचाव करने हेतु कोविड-19 के प्रोटोकाल जैसे अनिवार्य रूप से मास्क का पहनना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और अच्छी तरह से अपने हाथों को साफ करना धोना आदि नियमों को अपनाने की अपील की गई।
















