- ताई कमांडो खेल प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों ने लिया हिस्सा
- खुशहाल जीवन जीने के लिए अनुशासन बहुत जरुरी: रघुनदंन भारद्वाज
गाजियाबाद। ऑल इंडिया युवा गेम एंड स्पोर्ट्स ट्रस्ट इंडिया-47 द्वारा रविवार को समाजसेवी एवं गगन एंकलेव आरडब्लूए अध्यक्ष रघुनंदन भारद्वाज को सर्वसम्मति से ऑल इंडिया युवा गेम एंड स्पोर्ट्स ट्रस्ट का अध्यक्ष चुन गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने नंदग्राम स्थित शगुन फार्म हाउस में रघुनंदन भारद्वाज को नियुक्ति पत्र एवं माल्यर्पण कर सम्मान्नित किया। ट्रस्ट द्वारा लगाए गए कैंप में पूरे भारतवर्ष के आसाम, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों से आए हुए खिलाडिय़ों ने ताई कमांडो खेल की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजयी खिलाडिय़ों को महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं रघुनंदन भारद्वाज ने प्रोत्साहन के लिए प्रमण पत्र, मेडल पुरस्कार स्वरूप में प्रदान किए।

अध्यक्ष रघुनदंन भारद्वाज ने कहा कि खिलाडिय़ों को अनुशासन में रहना चाहिए और निरंतर अभ्यास करते रहने की जरुरत है। कुशल खिलाड़ी बनने के लिए शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त होना आवश्यक है। जीवन में आगे बढऩे के लिए माता-पिता व गुरु के अनुभवों से प्रेरणा लेने की जरूरत होती है। अपने लक्ष्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित व्यक्ति ही सच्चा खिलाड़ी है। उन्होंने कहा हर एक मनुष्य के जीवन में अनुशासन होना सबसे ज्यादा महत्व होता है। खुशहाल जीवन जीने के लिए अनुशासन होना बहुत ही आवश्यक है, इसके बिना हम जीवन नहीं जी सकते।

अनुशासन का अर्थ है कि नियमों के अनुसार जीवन यापन करना, यह मानव की प्रगति का मूल मंत्र है। खिलाड़ी का धर्म केवल देश को गौरव विनीत करने का होता है। कैंप की शुरुआत पूर्व मंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल ने की। इस दौरान कोच कमल सिंह, पंडित राधा कृष्ण, महामंत्री अग्रवाल, आरपीएस चौहान, अनुज त्यागी, पंडित गौरव शर्मा एवं देश के भिन्न-भिन्न राज्यों से आए सैकड़ों खिलाडि़ उपस्थित रहें।















