ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईआई) ग्रेटर नोएडा इकाई ने शुक्रवार को भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज तिलपता की छात्राओं को स्कूल ड्रेस वितरित की। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तिलपता के भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर रहे। विधायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। साथ ही 650 छात्राओं को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि औद्योगिक संगठन की यह पहल सराहनीय है। ऐसे कार्यों से छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा और वह पढ़ाई में और बेहतर प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम में आईआईए के डिविजनल चेयरमैन बीआर भाटी, ग्रेटर नोएडा चैप्टर के अध्यक्ष जेएस राणा, विशारद गौतम, जेड रहमान, मनोज सरदाना आदि मौजूद रहे।
















