सफाई कर्मचारियों का नाम बदल पंचायत सेवक रखा जाए

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा। जिला अध्यक्ष रामलाल कश्यप ने बताया कि सफाई कर्मचारी तबका लंबे समय से उपेक्षित रहा है। निदेशालय द्वारा सफाई कर्मचारियों का 20 प्रतिशत ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। विभाग स्तर पर पत्रावलि अपर मुख्य सचिव के यहां विचाराधीन है। उन्होंने जल्द से जल्द शासनादेश जारी कराने की मांग की है। साथ ही कहा कि लाकडाउन से पूरे महीने हर दिन विना अवकाश के सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसकी वजह से परिवार पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए पहले की तरह रविवार का अवकाश दिलाया जाए। पंचायती राज विभाग के अधीन काम करने वाले सफाई कर्मचारियों का नाम बदलकर पंचायत सेवक रखा जाए। इस दौरान जिला महामंत्री राजेश वाल्मीकि, जिला कोषा अध्यक्ष रामेश्वर दयाल साहू मौजूद रहे।