गर्भवती शिक्षकों की बीएलओ में ना लगे ड्यूटी

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ द्वारा गर्भवती महिला शिक्षकों की बीएलओ के कार्य के लिए ड्यूटी नहीं लगाने की मांग करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि 3 अक्टूबर 2020 को उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र के माध्यम से मांग की थी कि बरेली के सभी विकास क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग, असाध्य रोगों से पीडि़त शिक्षक, गर्भवती महिला शिक्षकों और एकल शिक्षक विद्यालयों में कार्यरत् शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सोमवार को इसी संदर्भ में उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दोबारा पत्र भेजकर मांग पर ध्यान देने के लिए कहा है। जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्र भेजकर कहा है कि वो अपने क्षेत्र के एसडीएम से इस मामले में संपर्क करें।