गाजियाबाद। कविनगर स्थित रामलीला मैदान में आगामी 21 सितंबर से रामलीला शुरू होगी। रविवार को श्री धार्मिक रामलीला कमेटी कविनगर द्वारा रामलीला के लिए विधिवत मंत्रोच्चारण के बाद भूमि-पूजन किया गया। कविनगर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने बताया कि 21 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला की सभी तैयारियां जल्द पूरी कर ली जाएगी। भूमि पूजन के दौरान स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद डॉ.अनिल अग्रवाल,शहर विधायक अतुल गर्ग, एमएलसी दिनेश गोयल,पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, पूर्व विधायक सुरेंद्र मुन्नी, श्रीमंहत नारायण गिरि खोड़ा नगर पालिका चैयरमेन रीना,अजय गुप्ता, गौरव चौपड़ा, सौरभ जायसवाल, राजेन्द्र मित्तल, देवेंद्र मित्तल, पार्षद देवेंद्र अग्रवाल, पार्षद हिमांशु मित्तल, ललित कश्यप, हिमांशु पाराशर, दीपक अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, दिवाकर सिंघल, दिव्यांशु अग्रवाल, सपा महानगर अधयक्ष राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
रविवार को सुबह 11 बजे कमेटी के अध्यक्ष ललित जायसवाल, महामंत्री भूपेंद्र चौपड़ा, बलदेव राज शर्मा, बीके शर्मा हनुमान आदि लोगों की मौजूदगी में भूमि-पूजन वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ विधिवत पूजन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष ललित जायसवाल व महामंत्री भूपेंद्र चौपड़ा ने बताया कि 21 सितंबर से पहले भव्य एवं आधुनिक रूप से रामलीला कविनगर मैदान में शुरू होकर 8 अक्टूबर तक चलेगी। गणेश पूजन, माता की चौकी, दशहरा के बाद आतिशबाजी के साथ बाबा शयाम की भजन संध्या के साथ संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इस बार हनुमान जी उडऩे वाले होंगे। जो लोगों के लिए एक नया प्रयोग पहली बार होगा।
















